लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 1,402 नये मामले, चार मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: September 16, 2021 17:32 IST

Open in App

आइजोल, 16 सितंबर मिजोरम में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,402 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75,470 हो गयी जबकि चार रोगियों की मौत होने से मृतकों की संख्या 250 पर पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार नये संक्रमितों में 242 बच्चे भी शामिल हैं। मिजोरम में बीते 24 घंटे के दौरान 11,599 नमूनों की कोविड-19 जांच से नये मरीजों का पता चलाया गया जिससे संक्रमण की दर बढ़कर 12.10 प्रतिशत हो गयी।

संक्रमण के नये मामलों में राजधानी आइजोल में सर्वाधिक 779 नये मामले सामने आए। इसके बाद सियाहा में 265 और सेरछिप में कोरोना वायरस संक्रमण के 78 नये मामले दर्ज किए गए।

मिजोरम में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 13,973 हो गयी है। मिजोरम में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 950 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 61,247 हो गयी।

अधिकारी के अनुसार संक्रमण से ठीक होने की दर 81.50 प्रतिशत हो गयी है। राज्य में अब तक 3.36 लाख लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे