लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 के 14,016 नए मामले, 267 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 13, 2021 22:30 IST

Open in App

चेन्नई, 13 जून तमिलनाडु में रविवार को कोविड-19 के 14,016 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,53,721 हो गई तथा 267 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 29,547 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार नये संक्रमितों में बहरीन एवं आंध्रप्रदेश से लौटकर आया एक एक व्यक्ति शामिल है। एक चिकित्सकीय बुलेटिन में बताया गया कि 25,895 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गयी जो सामने आये नये मामले से अधिक हैं। अब तक राज्य में 21,74,247 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जबकि 1,49,927 मरीजों का उपचार चल रहा है।

राज्य में कोयंबूटूर और इरोड से सबसे ज़्यादा क्रमश: 1895 एवं 1323 नए मामले सामने आए हैं। कुल संक्रमितों में सबसे अधिक 5,25,009 मरीज चेन्नई से हैं।

राज्य में आज 1,77,295 नमूनों की जांच की गयी । राज्य में अब तक 2,99,68,038 परीक्षण हो चुके हैं।

दिन में उत्तरी जिलों के टीकाकरण केंद्रों का दौरा करने के बाद मेडिकल मंत्री एम सुब्रमण्यम ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ कल (शनिवार को) सर्वाधिक 3.26 लाख लोगों को टीका लगाया गया। अब तक हमने एक करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाने का पड़ाव पार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू