लाइव न्यूज़ :

वैट में कटौती की मांग को लेकर बंद रहे झारखंड के 1400 पेट्रोल पंप

By भाषा | Updated: December 22, 2021 00:57 IST

Open in App

रांची, 21 दिसंबर झारखंड में पेट्रोलियम पदार्थों पर मूल्यवर्धित कर (वैट) में पांच प्रतिशत की कटौती की मांग को लेकर मंगलवार को राज्य भर में करीब 1400 पेट्रोल पंप बंद रहे जिससे आम लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

हालांकि, राज्य सरकार ने पेट्रोल पंप मालिकों को चेतावनी देते हुए पंप खोलने को कहा था और सभी जिला उपायुक्तों को पेट्रोल पंपों का संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।

झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के राज्य महासचिव शरद डुडानी ने बताया कि पूरे प्रदेश में आज सुबह छह बजे से रात तक पेट्रोल पंप बंद रहे।

राज्य में पट्रोल पंप बंद रहने से आम लोगों को खासा परेशानी उठानी पड़ी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को अवगत करा दिया गया था कि राज्य के पेट्रोल पंपों को विशेषकर राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित पेट्रोल पंपों को भारी नुसान उठाना पड़ रहा है क्योंकि ग्राहक बिहार, पश्चिम बंगाल अथवा उत्तर प्रदेश से पेट्रोल एवं डीलज भरवा रहे हैं क्योंकि इन प्रदेशों में वैट में कटौती से ईंधन का मूल्य कम हो गया है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार को अनेक बार बताने पर भी इस बारे में उनसे कोई बातचीत नहीं की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह