लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 140 नये मामले, दो मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 25, 2021 22:52 IST

Open in App

हैदराबाद, 25 दिसंबर तेलंगाना में शनिवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के तीन नए मामले सामने आए, जिसके चलते यहां इस स्वरूप के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 41 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

ओमीक्रोन के तीनों नये मामले हैदराबाद हवाई अड्डे पर जांच के दौरान सामने आए। इसके अलावा 20 नमूनों की जांच के नतीजे सामने आना बाकी है।

इस बीच, तेलंगाना में शनिवार को कोविड-19 के 140 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,80,553 हो गई। वहीं राज्य में संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 4,021 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के मुताबिक, तेलंगाना में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 186 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में अभी तक संक्रमण से ठीक हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 6,73,033 हो गई।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 3,499 है। तेलंगाना में बीते 24 घंटे के दौरान 26,947 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। अब तक कुल 2,94,95,891 नमूनों की जांच की गई है। राज्य में मृत्यु दर 0.59 प्रतिशत जबकि संक्रमण से ठीक होने की दर 98.89 प्रतिशत हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर