लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 140 नए मामले

By भाषा | Updated: July 6, 2021 14:52 IST

Open in App

पुडुचेरी, छह जुलाई पुडुचेरी में मंगलवार को कोविड-19 के 140 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,18,227 हो गयी। वहीं, संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सेवा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नए मामलों की पुष्टि 6831 नमूनों की जांच में हुई। संक्रमण के नए मामलों में पुडुचेरी से 111, कराईकल से 20 और माहे से नौ मामले आए। संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,763 हो गई है। यनम क्षेत्र के अस्पताल में उपचार के दौरान 55 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। महिला को उच्च रक्तचाप या कोई गंभीर बीमारी की शिकायत नहीं थी।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,791 है और 254 मरीज अस्पताल में तथा 1537 लोग गृह पृथक-वास में उपचाराधीन हैं।

वहीं, 219 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं, जिससे स्वस्थ होने वालों की संख्या 1,14,673 हो गई है। संक्रमण दर 2.05 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर एवं ठीक होने की दर क्रमश: 1.49 प्रतिशत और 96.99 प्रतिशत है। कुमार ने बताया कि कुल 13.53 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है और 11,61,936 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि 37,394 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के 22,919 कर्मियों का टीकाकरण हो चुका है। वहीं, 45 साल से ऊपर उम्र और वरिष्ठ नागरिकों की श्रेणी में 3.99 लाख लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है। विभाग ने केंद्र शासित प्रदेश में कुल 5.3 लाख लोगों का टीकाकरण किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह