लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 140 नए मामले, दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 30, 2021 13:25 IST

Open in App

आइजोल, 30 अप्रैल मिजोरम में 140 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर शुक्रवार को 6,019 हो गए जबकि दो और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 15 हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह जोराम मेडिकल कॉलेज में 82 और 47 साल के दो मरीजों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि चुनावी ड्यूटी के बाद पश्चिम बंगाल से लौटे तीन पुलिसकर्मी भी संक्रमितों में शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 13 जवान, अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले तीन कर्मचारी और 12 बच्चे संक्रमितों में शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कम से कम 2,937 नमूनों की जांच की गई और उनमें से 4.76 प्रतिशत संक्रमित पाए गए।

उन्होंने बताया कि संक्रमण के 140 नए मामलों में से सबसे अधिक 100 मामले आइजोल जिले से सामने आए। इसके बाद सेरचिप से 18, कोलासिब से 12, लुवंगतलई से सात और लुंगलेई जिले से तीन मामले सामने आए।

मिजोरम में अभी 1,122 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 4,882 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

राज्य में कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 81.11 प्रतिशत है।

इस बीच राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. ललजाव्मी ने कहा कि 2,01,043 लोगों को कोविड-19 का पहला टीका लग चुका है और इनमें से 45,435 ने टीके की दूसरी खुराक भी ले ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर