लद्दाख में कोविड-19 के 140 नए मामले, अंडमान में 48 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: April 28, 2021 12:39 IST2021-04-28T12:39:19+5:302021-04-28T12:39:19+5:30

140 new cases of Kovid-19 in Ladakh, infection confirmed in 48 patients in Andaman | लद्दाख में कोविड-19 के 140 नए मामले, अंडमान में 48 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

लद्दाख में कोविड-19 के 140 नए मामले, अंडमान में 48 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

लेह/पोर्टब्लेयर, 28 अप्रैल लद्दाख में कोविड-19 के 140 नए मामले आए हैं और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 48 और मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

लद्दाख में नए 140 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,642 हो गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जिससे मृतक संख्या 139 हो गयी है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि लद्दाख में 1703 उपचाराधीन मरीज हैं। इनमें से 1601 मामले लेह जिले में और 102 मामले करगिल जिले में हैं। पिछले 24 घंटे में लेह से संक्रमण के 129 और करगिल से 11 मामले आए।

केंद्रशासित प्रदेश में 293 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के साथ अब तक 11,800 लोग ठीक हो चुके हैं।

वहीं, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में संक्रमण के 48 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 5764 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मरीजों के संपर्क में आये लोगों का पता लगाए जाने के दौरान 41 नए मामले आए जबकि हवाई अड्डे पर जांच में सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 136 उपचाराधीन मरीज हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 42 लोगों के ठीक हो जाने से अब तक 5562 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक 66 लोगों की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह में एक लाख से ज्यादा लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक लग चुकी है।

आयुक्त सह स्वास्थ्य सचिव डॉ वी केनदावेलुन ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि पिछले कुछ महीनों में संक्रमण के मामलों में गिरावट आ रही थी लेकिन अब मामले फिर से बढ़ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 140 new cases of Kovid-19 in Ladakh, infection confirmed in 48 patients in Andaman

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे