दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 140 नए मामले, चार और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: January 31, 2021 18:30 IST2021-01-31T18:30:44+5:302021-01-31T18:30:44+5:30

140 new cases of corona virus infection in Delhi, four more patients died | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 140 नए मामले, चार और मरीजों की मौत

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 140 नए मामले, चार और मरीजों की मौत

नयी दिल्ली, 31 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 140 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही शहर में संक्रमण की पुष्टि की दर घटकर 0.23 प्रतिशत रह गई है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन के अनुसार एक दिन पहले 60,695 नमूनों की जांच की गई जिनमें 140 मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

राजधानी में कोविड-19 से चार और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 10,853 हो गई।

बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में अभी 1,361 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 140 new cases of corona virus infection in Delhi, four more patients died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे