लाइव न्यूज़ :

उप्र के विद्यालय में बैठने को लेकर हुए विवाद में 14 वर्षीय छात्र ने अपने सहपाठी को गोली मारी

By भाषा | Updated: December 31, 2020 16:42 IST

Open in App

बुलंदशहर (उप्र), 31 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने बैठने की जगह को लेकर हुए विवाद के बाद अपने सहपाठी को कथित तौर पर गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि 14 वर्षीय छात्र का अपने सहपाठी के साथ बैठने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने अपने चाचा की लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चला दी।

यह घटना बुधवार को शिकारपुर में सूरजभान सरस्वती इंटर कॉलेज में हुई। 14 वर्षीय सन्नी ने इसके लिए अपने चाचा की पिस्तौल का इस्तेमाल किया जो कि सेना में हैं और अभी घर आए हुए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि किशोर ने घटनास्थल से फरार होने की कोशिश की लेकिन प्रधानाचार्य ने द्वार बंद कर दिया और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे