लाइव न्यूज़ :

उप्र के बलिया में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 29, 2021 16:59 IST

Open in App

बलिया (उप्र) 29 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को कथित रूप से अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को गत 24 अक्टूबर को उसके गांव के ही रहने वाले सोनू सिंह ने कथित रूप से अगवा कर लिया तथा बलिया एवं कानपुर ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि किशोरी की मां की शिकायत पर आज सोनू सिंह के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्‍सो) की सुसंगत धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया ।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को रेवती बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया तथा किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो