फतेहपर में 14 साल के लड़के ने नौ साल की बच्ची से किया बलात्कार

By भाषा | Updated: November 26, 2021 19:22 IST2021-11-26T19:22:45+5:302021-11-26T19:22:45+5:30

14 year old boy raped nine year old girl in Fatehpar | फतेहपर में 14 साल के लड़के ने नौ साल की बच्ची से किया बलात्कार

फतेहपर में 14 साल के लड़के ने नौ साल की बच्ची से किया बलात्कार

फतेहपुर (उप्र), 26 नवंबर फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को 14 साल के लड़के ने नौ साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है।

खागा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) गयादत्त मिश्रा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा तीन में पढ़ने वाली नौ साल की छात्रा के साथ उसी गांव में कक्षा नौ में पढ़ने वाले 14 साल के छात्र ने कथित रूप से बलात्कार किया है। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है।

उन्होंने बताया कि खून से लथपथ बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 14 year old boy raped nine year old girl in Fatehpar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे