लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में सड़क हादसे में 14 बारातियों की मौत : प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

By भाषा | Updated: January 20, 2021 15:03 IST

Open in App

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 20 जनवरी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में बारातियों को ले जा रहे तीन वाहनों और पत्थर लदे एक ट्रक में टक्कर होने से चार बच्चों सहित 14 बारातियों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा धुपगुड़ी ब्लॉक के जलढाका इलाके में मंगलवार रात को हुआ।

उन्होंने बताया कि बारातियों की कार सड़क पर वाहनों के लिए निर्धारित मार्ग के बजाय विपरीत दिशा से धुपगुड़ी की ओर जा रही थी और घने कोहरे की वजह से यह टक्कर हुई।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजन को ढाई-ढाई लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने पुरुलिया में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि राज्य सरकार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देगी। बनर्जी ने कहा कि मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जान के नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती। लेकिन, हम पीड़ित परिवार से कहना चाहते हैं कि सरकार उनके साथ है। हम मृतकों के परिजन और घायलों को मुआवजा प्रदान कर रहे हैं। हमारे स्थानीय विधायक सौरभ चक्रवर्ती वहीं पर हैं और मंत्री अरूप बिस्वास भी वहां जा रहे हैं।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सड़क हादसे में हुई मौतों पर शोक जताया तथा मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रूपये के मुआवजे की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रूपये और घायलों को 50 हजार रूपये की आर्थिक मदद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दी जाएगी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल हुए 10 लोगों को जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे