लाइव न्यूज़ :

चंद्रबाबू नायडू समेत तेदेपा के 14 विधायक आंध्र प्रदेश विधानसभा से एक दिन के लिए निलंबित

By भाषा | Updated: November 30, 2020 18:24 IST

Open in App

अमरावती, 30 नवंबर आंध्र प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को मुख्य विपक्षी दल तेलुगू देसम पार्टी के नेता चंद्रबाबू नायडू समेत पार्टी के 14 सदस्यों को अध्यक्ष के आसन के सामने धरना प्रदर्शन करने पर एक दिन के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया।

पहली बार चंद्रबाबू नायडू अपनी पार्टी के सदस्यों के साथ सदन में जमीन पर बैठे जिसके बाद मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पहले विपक्ष के किसी नेता ने सदन में ऐसा व्यवहार नहीं किया।

तेदेपा नेता, सत्ताधारी दल वाईएसआर कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।

उनका कहना था कि उन्हें किसानों को दी जाने वाली सहायता राशि समेत अन्य मुद्दों पर बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है।

कृषि मंत्री के. कन्ना बाबू द्वारा सदन में एक बयान देने के बाद हुई चर्चा के दौरान हंगामा हुआ।

तेदेपा नेता एन. रामानायडू को बाद में बोलने की अनुमति दी गई लेकिन उन्हें भी विरोध झेलना पड़ा।

रामानायडू की आलोचना पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तेदेपा के नेता सदन में अभद्र आचरण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि तेदेपा नेता, मुद्दे को समझे बिना बोल रहे हैं।

रेड्डी ने कहा कहा कि सरकार दिसंबर के अंत तक किसानों को सब्सिडी देने के लिए प्रतिबद्ध है।

चंद्रबाबू नायडू ने मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहा लेकिन उन्हें अवसर नहीं दिया गया।

वाईएसआर कांग्रेस के नेताओं ने तेदेपा अध्यक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया जिसके बाद विपक्षी दल के नेता अध्यक्ष के आसन के सामने धरने पर बैठ गए।

अध्यक्ष टी. सीताराम ने नाराज विधायकों से अपनी सीट पर जाने का आग्रह नहीं लेकिन वे नहीं माने।

इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री बी राजेन्द्रनाथ ने तेदेपा विधायकों को एक दिन के लिए सदन से निलंबित करने का प्रस्ताव पेश किया जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।

इसके बाद चंद्रबाबू नायडू ने अपने विधायकों के साथ सदन के प्रवेश द्वार के पास धरना दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल