लाइव न्यूज़ :

सिंधिया की सुरक्षा में चूक के आरोप में 14 पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: June 21, 2021 19:29 IST

Open in App

ग्वालियर, 21 जून भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में चूक के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने सोमवार को दो जिलों के 14 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सिंधिया के सुरक्षा में चूक रविवार को उस समय हुई जब वह दिल्ली से ग्वालियर आ रहे थे। ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित सांघी ने सोमवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में चूक को लेकर 14 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित कर्मियों में मुरैना जिले के नौ और ग्वालियर जिले के पांच पुलिसकर्मी शामिल हैं।

सांघी ने कहा कि मुरैना पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश-राजस्थान की सीमा से सिंधिया के वाहन को ‘एस्कार्ट’ करना था और उसके बाद यह काम ग्वालियर पुलिस को करना था। हालांकि मुरैना पुलिस ने सिंधिया के वाहन की तरह दिखने वाले एक अन्य वाहन को ‘एस्कार्ट’ दिया। इस कारण सिंधिया ग्वालियर में बिना पुलिस ‘एस्कार्ट’ दल के आए क्योंकि मुरैना पुलिस द्वारा सिंधिया के वाहन की सूचना ग्वालियर पुलिस को नहीं दी गई।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा में हुई इस चूक के बाद लापरवाही में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू