लाइव न्यूज़ :

गंगा नदी में नाव पलटने से 14 लोग डूबे, आठ बचाये गये, छह लापता

By भाषा | Updated: September 8, 2021 17:57 IST

Open in App

मिर्जापुर (उप्र), आठ सितंबर जिले के थाना विन्ध्याचल अन्तर्गत अखाड़ा घाट पर झारखण्ड से आए दर्शनार्थियों की नाव बुधवार दोपहर में पलट जाने से 14 लोग गंगा नदी के पानी में डूब गये जिसमें से आठ लोगों को बचा लिया गया जबकि छह अभी भी लापता हैं।

विंध्याचल थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि लापता लोगों में तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मिर्जापुर में गंगा नदी में नाव पलटने से लोगों के डूबने की दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिये।

पांडेय ने बताया कि झारखंड रांची के ग्राम धुरहा से आये राजेश तिवारी (35 वर्ष) अपने परिवार के साथ विन्ध्याचल दर्शन पूजन हेतु आये थे। उन्होंने बताया कि नाव से गंगा नदी के दूसरे छोर से वापस आने के दौरान अचानक नाव डूब गई, जिसमें राजेश तिवारी सहित परिवार के 14 सदस्य सवार थे। उन्होंने बताया कि इनमें से राजेश, विकास(28), दीपक (27), वाहन चालक (अज्ञात), अल्का (09) रितिका उम्र (07) सहित आठ व्यक्तियों को बचा लिया गया है।

उन्होंने बताया कि नाव में सवार गुड़िया (28), खुशबू (30), अनीषा (26), सत्यम (05), एक बच्चा (दो), एक बच्ची (03 माह) लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी नगर, थाना विन्ध्याचल पुलिस बल सहित मौके पर मौजूद हैं। स्थानीय नाविकों एवं गोताखोरों की मदद से इन छह लोगों की तलाश/खोजबीन की जा रही है।

लखनऊ में जारी एक बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मिर्जापुर में गंगा नदी में नाव पलटने से लोगों के डूबने की दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबन्धन की टीम की मदद लेते हुए तेजी से बचाव व राहत कार्य किये जाएं। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना के प्रभावितों की हर सम्भव मदद तथा उनकी समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए