लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन से मथुरा आए 14 यात्रियों की पहचान हुई, छह पृथकवास में भेजे गए

By भाषा | Updated: December 27, 2020 00:21 IST

Open in App

मथुरा, 26 दिसम्बर ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया रूप (स्ट्रेन) पाए जाने के बाद सतर्क स्वास्थ्य विभाग ने मथुरा आए 14 लोगों की पहचान की है जिन्होंने हाल-फिलहाल में ब्रिटेन की यात्रा की है।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि इस काम में खुफिया तंत्र भी मदद कर रहा है।

सूचना के मुताबिक 14 लोगों में तीन व्यक्ति वापस लौट गए हैं और छह लोगों की जांच के पश्चात उन्हें अगले दो सप्ताह के लिए पृथकवास में भेज दिया गया है। हालांकि, स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार उनकी रिर्पोट निगेटिव आई है फिर भी ऐहतियात के तौर पर यह निर्णय किया गया है।

सरकारी सूत्रों हाल ही में विदेश से आए लोगों की दोबारा जांच कराई जा सकती है, स्वास्थ्य विभाग में बाहर से आने वाले लोगों की डेस्क बनाई जा रही है।

जिले में कोविड-19 जांच, उपचार एवं रोकथाम के लिए बनाई गई त्वरित प्रतिक्रिया टीम (आरआरटी) के प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया,‘‘जिले में 14 ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया है जो हाल ही में ब्रिटेन की यात्रा कर लौटे हैं। इनमें छह लोगों के नमूने लेकर उन्हें पृथकवास में भेज दिया गया है। हालांकि, इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि तीन वापस ब्रिटेन लौट गए हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘पांच अन्य लोगों में से दो राजस्थान के टोंक स्थित अपने घर चले गए हैं। शेष तीन में एक का नमूना भेजा गया है जबकि दो की जानकारी नहीं मिल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?