लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन से कर्नाटक आए यात्रियों में से 14 संक्रमित, आनुवंशिक अनुक्रमण के लिए भेजे गए नमूने

By भाषा | Updated: December 26, 2020 16:25 IST

Open in App

(श्ब्द में सुधार के साथ)

बेंगलुरु, 26 दिसंबर कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने शनिवार को बताया कि ब्रिटेन से राज्य में लौटे लोगों में से 14 कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं तथा उनके नमूनों को आनुवंशिक अनुक्रमण (जेनेटिक सिक्वेंसिंग) के लिए भेजा गया है जिसमें पता चलेगा कि वे कोरोना वायरस के नए प्रकार से पीड़ित तो नहीं हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘ब्रिटेन से कुल 2,500 यात्री आए हैं जिनमें से 1,638 की जांच हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनमें से 14 संक्रमित पाए गए हैं। सभी 14 लोगों के नमूनों को (आनुवंशिक अनुक्रमण के लिए) निमहांस भेजा गया है।’’

सुधाकर ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘14 नमूनों का आनुवंशिक अनुक्रमण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ब्रिटेन में वायरस का दूसरा प्रकार अपने रूप में 17 बार बदलाव कर चुका है। आनुवंशिक अनुक्रमण में उसके सभी रूपों की जांच की जाएगा तथा इसमें करीब 48 घंटे लग सकते हैं। रिपोर्ट संभवत: कल तक आएगी।’’

उन्होंने बताया कि 25 नवंबर से लेकर 22 दिसंबर के बीच कुल 2,500 लोग राज्य में आए हैं, उनका पता लगाने, उनकी सेहत पर नजर रखने तथा जांच करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मंत्री ने यह भी बताया कि नमूनों के आनुवंशिक अनुक्रमण की जांच रिपोर्ट भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) भेजी जाएगी जो एक या दो दिन में उक्त जानकारी को सार्वजनिक करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह