लाइव न्यूज़ :

नोएडा में कोविड-19 के 14 नये मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 129 हुई

By भाषा | Updated: April 28, 2020 04:47 IST

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को जो नये मामले आए हैं उनमें छह सुपर स्पेशियलिटी बाल चिकित्सालय एंव परास्नातक शिक्षण संस्थान (बाल पीजीआई) के स्वास्थ्य कर्मी है जबकि ईएसआई और जिला अस्पताल के एक-एक कर्मी के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देकुल 186 नमूनों की जांच रिपोर्ट गत 24 घटे में आई है जिनमें से 14 के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में अब तक 3,530 नमूनों की जांच की गई है। 

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में सोमवार को आठ स्वास्थ्यकर्मियों सहित 14 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 129 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को जो नये मामले आए हैं उनमें छह सुपर स्पेशियलिटी बाल चिकित्सालय एंव परास्नातक शिक्षण संस्थान (बाल पीजीआई) के स्वास्थ्य कर्मी है जबकि ईएसआई और जिला अस्पताल के एक-एक कर्मी के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को सामने आए बाकी मामले ग्रेटर नोएडा पाई-1 सेक्टर, कुलेसरा, जोंछना, चौडा गांव, नोएडा सेक्टर 31 का निठारी और सेक्टर 63 का छोटपुर गांव से आए हैं। जिला निगरानी अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया, ‘‘कुल 186 नमूनों की जांच रिपोर्ट गत 24 घटे में आई है जिनमें से 14 के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। अब तक गौतमबुद्ध नगर जिले में 129 मामले सामने आए हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ अब तक कोविड-19 के 71 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है और शेष 58 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक जिले में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 55.03 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में अब तक 3,530 नमूनों की जांच की गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनानॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित