लाइव न्यूज़ :

अंडमान-निकोबार में कोविड-19 के 14 नए मामले आए सामने

By भाषा | Updated: April 4, 2021 11:43 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, चार अप्रैल अंडमान-निकोबार द्वीप में 14 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद इस वैश्विक महामारी के मामले बढ़कर 5,098 हो गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान नए मामले सामने आए।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 62 पर बनी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि इस दौरान छह लोग बीमारी से उबर चुके हैं जिससे इस केंद्र शासित प्रदेश में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,987 हो गई है। यहां अब भी 49 मरीज उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि 12,672 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है और 45 वर्ष की आयु से अधिक के 6,555 लोगों को टीका लग चुका है।

स्थानीय प्रशासन बीमारी को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा के नियमों को सख्ती से लागू कर रहा है।

यहां विमानों या जहाजों से आने वाले लोगों को द्वीप समूह में प्रवेश करने से पहले कोरोना वायरस से संक्रमित न होने की रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है।

अंडमान-निकोबार प्रशासन ने अभी तक कोविड-19 के लिए 3,24,207 नमूनों की जांच की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे