लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोविड-19 के 14 नये मामले

By भाषा | Updated: July 4, 2021 15:47 IST

Open in App

लेह, चार जुलाई लद्दाख में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 14 नये मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में इस महामारी के कारण अब तक 202 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें लेह बुरी तरह प्रभावित रहा और वहां 144 लोगों की मौत हुई जबकि कारगिल जिले में 58 मरीज संक्रमण के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि लेह में अब तक संक्रमण के कुल 16,607 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें से 16,253 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। वहीं, कारगिल जिले में कोविड-19 के 3,508 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें से 3,416 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। प्रदेश में ठीक होने की दर करीब 98 प्रतिशत हो गयी है।

उन्होंने बताया कि संक्रमण के नये मामलों में लेह से 10 मरीज मिले जबकि कारगिल में चार मामले सामने आए। यह लगातार 14वां दिन है जब लद्दाख में कोविड-19 के कारण किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि लद्दाख में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 11 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं, जिसके बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या 244 हो गयी है। लेह में कोविड-19 के 210 मरीज अपना इलाज करवा रहे हैं जबकि कारगिल में 34 रोगी उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह