लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोविड-19 के 14 नये मामले

By भाषा | Updated: December 5, 2021 11:41 IST

Open in App

लेह, पांच दिसंबर लद्दाख में रविवार को कोरोना वायरस के 14 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 21,683 हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मृतक संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 215 बनी हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 298 हो गई है- जिनमें से लेह में 277 और करगिल में 21 हैं। इससे एक दिन पहले यह संख्या 311 थी।

उन्होंने बताया कि शनिवार को लेह और करगिल में 1,900 लोगों की कोविड-19 के लिए जांच की गई थी और इनमें से, लेह में 14 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि लेह में 23 मरीजों को और करगिल में चार मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई जिसके बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 21,170 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं