लाइव न्यूज़ :

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 14 नए मामले

By भाषा | Updated: April 11, 2021 10:18 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 11 अप्रैल अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 14 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद केन्द्र शासित क्षेत्र में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,175 हो गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि सभी नए मामले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला नहीं आने के कारण मृतकों की संख्या 62 पर बनी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि इस दौरान कम से कम 10 लोग बीमारी से उबर चुके हैं। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में 5,038 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, अभी 75 मरीज कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 12,855 स्वास्थ्य एवं अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के 18,804 लोगों को टीका लग चुका है।

विमानों या जहाजों से आने वाले लोगों को द्वीप समूह में प्रवेश करने से पहले कोरोना वायरस से संक्रमित न होने की रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है।

अधिकारी ने बताया कि इस द्वीप समूह में कोविड-19 की स्थिति अभी नियंत्रण में है।

अंडमान एवं निकोबार प्रशासन ने अभी तक कोविड-19 के लिए 3,35,784 नमूनों की जांच की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो