लाइव न्यूज़ :

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 14 नए मामले

By भाषा | Updated: April 11, 2021 14:16 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 11 अप्रैल देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में भी फिर से संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। केंद्र शासित प्रदेश में 14 और लोगों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 5,175 हो गए हैं।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि कोविड-19 के मामले अचानक बढ़े हैं लेकिन मृतकों की संख्या 62 बनी हुई है। इस द्वीप समूह में पिछले 100 दिनों में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है।

अंडमान और निकोबार में कोरोना वायरस से मौत का आखिरी मामला 21 दिसंबर 2020 को आया था।

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सख्ती बरत रहा है और वह संक्रमितों का पता लगाने, जांच करने और इलाज करने पर जोर दे रहा है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए पर्यटन उद्योग पर इस दूसरी लहर का असर नहीं पड़ा है।

उन्होंने बताया कि अंडमान और निकोबार में हर दिन 700 से 800 पर्यटक आ रहे हैं।

विमानों या जहाजों से आने वाले लोगों को द्वीप समूह में प्रवेश करने से पहले कोरोना वायरस से संक्रमित न होने की रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कम से कम 10 लोग बीमारी से उबर चुके हैं। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में 5,038 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, अभी 75 मरीज कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 12,855 स्वास्थ्य एवं अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के 18,804 लोगों को टीका लग चुका है।

अंडमान एवं निकोबार प्रशासन ने अभी तक कोविड-19 के लिए 3,35,784 नमूनों की जांच की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल