लाइव न्यूज़ :

अरूणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 14 नए मामले, 45 और मरीज हुए ठीक

By भाषा | Updated: December 2, 2020 12:17 IST

Open in App

ईटानगर, दो दिसंबर अरूणाचल प्रदेश में पांच सैन्यकर्मियों समेत 14 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 16,296 हो गयी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को इस बारे में बताया।

राज्य के निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बताया कि नए मामलों की तुलना में ज्यादा लोग ठीक हो रहे हैं। संक्रमण से 45 और लोगों के स्वस्थ हो जाने से अब तक 15,456 लोग ठीक हो चुके हैं।

एसएसओ ने बताया कि राज्य में ठीक होने की दर 94.84 प्रतिशत है। संक्रमण के नए मामलों में से वेस्ट कामेंग से छह, कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र से तीन, पापुमपारे और लेपा राडे से दो-दो मामले आए। तवांग में एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई।

डॉ. जाम्पा ने बताया कि रैपिड एंटीजन विधि से 13 मामलों का पता लगाया गया जबकि ट्रूनेट विधि से एक नमूने में संक्रमण की पुष्टि हुई। नए मरीजों में दो को छोड़कर सभी में संक्रमण के लक्षण थे और उन्हें कोविड-19 देखभाल केंद्र में भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण दर 5.16 प्रतिशत है और मृत्यु दर 0.33 प्रतिशत है।

कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र में ईटानगर, नाहरलगुन, निरजूली और बंदरदेवा इलाके आते हैं। सबसे ज्यादा 572 उपचारधीन मरीज इसी क्षेत्र में हैं। राज्य में मंगलवार को 965 नमूनों की जांच के साथ अब तक 3,60,088 जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos