लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से 14 और लोगों की मौत हुई

By भाषा | Updated: July 29, 2021 22:04 IST

Open in App

कोलकाता, 29 जुलाई पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण से 14 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बृहस्पतिवार को 18,123 हो गई है। इसके अलावा संक्रमण के 766 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 15,26,539 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

मौत के 14 नए मामलों में से चार-चार मामले उत्तर 24 परगना तथा जलपाईगुड़ी और तीन मामले कोलकाता से सामने आए हैं। उत्तर 24 परगना में संक्रमण के सबसे अधिक 106 मामले सामने आए हैं जबकि दार्जिलिंग में 69 और कोलकाता में 64 लोग संक्रमित मिले।

बुलेटिन के अनुसार पश्चिम बंगाल में उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 11,300 है। 822 और लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 14,97,116 हो गई है। संक्रमण की दर 1.67 प्रतिशत है।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक 1,56,45,056 नमूनों की जांच की जा चुकी है। बुधवार को 45,936 नमूनों की जांच की गई।

इस बीच, स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब तक कुल 2,83,14,440 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। बृहस्पतिवार को 3,96,719 टीके लगाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां