लाइव न्यूज़ :

अंडमान में कोरोना वायरस के 14 और मरीज आए

By भाषा | Updated: June 10, 2021 13:04 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 10 जून अंडमान और निकोबार में 14 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के मामले बढ़कर 7,168 हो गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी बृहस्पतिवार को बताया कि नए मरीजों में से चार ने यात्रा की थी और 10 मामले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए। पिछले 24 घंटे में इस संक्रमण से किसी की भी मौत न होने से मृतकों की संख्या 125 बनी हुई है।

इस अवधि के दौरान कम से कम 17 और लोग स्वस्थ हो गए हैं जिससे इस केंद्र शासित प्रदेश में महामारी से उबरने वाले लोगों की संख्या 6,952 हो गयी है। अब भी 91 मरीज उपचाराधीन हैं। दक्षिण अंडमान महामारी से सबसे अधिक प्रभावित जिला है और वहां 87 मरीज उपचाराधीन हैं।

सूचना, प्रचार और पर्यटन मंत्री एसके सिंह ने बताया कि प्रशासन 18 से 44 आयु वर्ग में अधिक से अधिक लोगों को टीके लगाने के लिए और टीकों की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहा है। सिंह ने कहा, ‘‘प्रशासन ने करीब 6,000 और टीके मंगाए हैं और उम्मीद है कि नियमित तौर पर टीके मिलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां