लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 14 और मरीजों मौत, 1613 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: December 11, 2020 16:35 IST

Open in App

लखनऊ, 11 दिसंबर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 14 और मरीजों की मौत होने के बाद अब तक मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 8,025 हो गई जबकि 1613 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्‍या 5,62,722 पहुंच गई है।

अपर मुख्‍य सचिव (स्‍वास्‍थ्‍य) अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि राज्‍य में इस समय 20,473 मरीजों का इलाज चल रहा है जिनमें से 9,473 लोग घरों में पृथक-वास (होम आइसोलेशन) में हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक 5,34,224 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। उन्‍होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1875 लोगों को उपचार के बाद घर भेजा गया है।

प्रसाद ने बताया कि राज्‍य में स्वस्थ होने की दर बढ़कर 94.94 प्रतिशत पर है।

उन्‍होंने बताया कि बृहस्पतिवार को कोविड-19 के लिए 1.68 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया जबकि राज्य में अब तक किए गए परीक्षणों की कुल संख्या 2.11 करोड़ से अधिक हो गई है।

प्रसाद ने कहा कि 60 साल से अधिक उम्र के लोगों में संक्रमण बढ़ रहा है। उन्होंने अनुरोध

किया कि बुजुर्ग, बीमार, छोटे बच्‍चे, गर्भवती महिलाओं को अनावश्‍यक घर से बाहर नहीं जाना चाहिए।

अपर मुख्‍य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने बताया कि राज्‍य सरकार कोविड-19 के टीकों के भंडारण की व्‍यवस्‍था कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?