लाइव न्यूज़ :

Bihar Coronavirus Update: बिहार में कोरोना संक्रमण के 14 और नए मामले आए सामने, राज्य में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़कर हुई 321

By अनुराग आनंद | Updated: April 27, 2020 15:53 IST

बिहार का मुंगेर जिला कोरोना संक्रमण का बड़ा स्पॉट बन गया है। पिछले कुछ दिनों से हर रोज यहां दर्जन के करीब संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में अब तक करीब 17000 नमूनों की जांच की जा चुकी है। बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित 56 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

पटना: बिहार में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14 और नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 321 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी है। इत तरह सोमवार को देपहर साढ़े तीन बजे तक बिहार में कोरोना संक्रमण के 31 मामले सामने आ गए हैं।

इससे पहले सोमवार सुबह को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने 17 संक्रमण के मामले की जानकारी देते हुए कहा था कि मु़ंगेर जिले में जमालपुर के सदर बाजार में कारोना वायरस संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं। इनमें पांच पुरुष तथा आठ महिलाएं शामिल हैं । उन्होंने बताया कि इस बारे में पता लगाया जा रहा है कि ये लोग संक्रमित कैसे हुए।

गौरतलब है कि पटना स्थित एम्स में कोरोना वायरस से संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज और वैशाली जिला निवासी एक मरीज की मौत हो गयी है। बिहार के कुल 38 जिलों में से 22 जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले मुंगेर में सामने आए हैं।

मुंगेर में 81, नालंदा में 34, पटना में 33, सिवान में 30, बक्सर में 25, रोहतास में 15, कैमूर में 14, गोपालगंज में 12, बेगुसराय में नौ, गया में छह, भागलपुर एवं पूर्वी चंपारण में पांच-पांच, अरवल में चार, नवादा एवं सारण में तीन—तीन, बांका, औरंगाबाद, वैशाली एवं भोजपुर में दो—दो तथा लखीसराय, मधेपुरा एवं जहानाबाद में एक—एक मामला सामने आया है।

ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में आए 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है । वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज के संपर्क में आए 11 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस व्यक्ति की 21 मार्च को मौत हो गयी थी। बिहार में अब तक 17000 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस से संक्रमित 56 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी