लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 14 और लोगों की मौत, 2,762 नए मामले

By भाषा | Updated: November 20, 2020 22:39 IST

Open in App

जयपुर, 20 नवंबर राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को 14 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,130 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के 2,762 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की अब तक कुल संख्या 2,37,669 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे तक बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 14 और मौत हुई हैं जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2,130 हो गई है। कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक जयपुर में 404, जोधपुर में 211,अजमेर में 161, बीकानेर में 155, कोटा में 121, भरतपुर में 99, उदयपुर में 82, और पाली में 81 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 2,14,616 लोग कोरोना वायरस संक्रमण को मात दे चुके हैं।

इसके साथ ही शुक्रवार को संक्रमण के 2,762 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस की जद में आए लोगों की कुल संख्या 2,37,669 हो गई है जिनमें से 20,923 रोगी उपचाराधीन हैं।

नए मामलों में जयपुर में 514, जोधपुर में 419, अजमेर में 211, अलवर में 199, कोटा में 175, भीलवाड़ा में 110, बीकानेर में 109, पाली में 92, सीकर में 85 नए मामले शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!