लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में 14 माओवादी मिलिशिया ने आत्मसमर्पण किया

By भाषा | Updated: September 23, 2021 16:53 IST

Open in App

हैदराबाद, 23 सितंबर तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडम जिले में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) से संबंधित 14 लोगों ने बृहस्पतिवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस ने बताया कि 14 में से एक लड़की समेत तीन लोग नाबालिग हैं जो प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के लिए मिलिशिया सदस्य के तौर पर काम करते थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वे पार्टी के लिए काम नहीं करना चाहते थे, फिर भी उन्हें इसमें शामिल होने के लिए मजबूर किया गया और उन्हें प्रशिक्षण लेना पड़ा।

भद्राद्री कोठागुडम जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील दत्त ने बताया, “ प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) पार्टी ने उन्हें बैठकों में भाग लेने, ग्रामीणों से राशन और जरूरी वस्तुओं को इकट्ठा करने के लिए मजबूर किया। वे माओवादी पार्टी कैडर के रवैये से तंग आ चुके थे और मुख्यधारा में शामिल होना चाहते थे।”

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने सभी मिलिशिया सदस्यों से सामान्य और बेहतर जीवन जीने के लिए आत्मसमर्पण करने के वास्ते अपने रिश्तेदारों या पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए