लाइव न्यूज़ :

असम में हुई 1.4 लाख अवैध विदेशियों की पहचान, 30,000 को निर्वासित किया गया

By भाषा | Updated: July 14, 2021 22:32 IST

Open in App

गुवाहाटी, 14 जुलाई असम समझौते के अनुसार राज्य में करीब 1.4 लाख विदेशियों की पहचान की गई है और प्रशासन ने उनमें से अभी तक करीब 30,000 को निर्वासित कर दिया है। बुधवार को राज्य विधानसभा को यह जानकारी दी गई।

असम समझौते के अनुसार, 25 मार्च, 1971 को या उसके बाद असम आने वाले ऐसे सभी विदेशियों, जो यहां अवैध रूप से रह रहे हैं, का पता लगाकर उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे और उन्हें निर्वासित करने का कदम उठाया जाएगा।

असम गण परिषद के विधायक रामेन्द्र नारायण कालिता के सवाल के जवाब में असम समझौता लागू करने मंत्री अतुल बोरा ने बताया कि अभी तक असम में अवैध रूप से रह रहे 1,39,910 अवैध प्रवासियों का पता लगाया गया है।

मंत्री ने बताया कि उनमें से 29,984 को असम से निर्वासित कर दिया गया है। हालांकि मंत्री ने इन विदेशियों की मूल नागरिकता के संबंध में कुछ नहीं बताया।

बोरा ने सदन को बताया कि 300 विदेशी अधिकरणों का गठन किया गया है जिनमें से सिर्फ 100 संचालित हो रहे हैं।

भारत-बांग्लादेश सीमा पर कांटेदार तार की बाड़ लगाने के संबंध में उन्होंने बताया कि काम 98.35 प्रतिशत पूरा हो चुका हैं।

बोरा ने कहा, ‘‘बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) की आपत्ति के कारण करीमगंज जिले में 4.35 किलोमीटर सीमा पर बाड़ लगाने का काम शेष है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे