लाइव न्यूज़ :

गोकशी के लिये हरियाणा ले जाये जा रहे 14 गोवंश मुक्त कराए गए,चार गोतस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 14, 2021 22:16 IST

Open in App

जयपुर, 14 जुलाई राजस्थान के भरतपुर जिले की नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को कथित तौर पर गोकशी के लिये गोवंश को पैदल हरियाणा ले जा रहे चार गोतस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से आठ बैल, चार बछड़े तथा दो गायों को मुक्त करवा कर गौशाला के सुपुर्द किया है।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान कुछ तस्कर जंगल की तरफ भाग गये जिनकी तलाश की जा रही है। भरतपुर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम गांव सैमला कलां की बगीची के पास पहुंची जहां सात-आठ गोतस्कर 15-16 गोवंश को मारपीट करते हुये खेतों की तरफ ले जा रहे थे। पुलिस दल ने भाग रहे गोतस्करों का पीछा कर चार गोतस्करों को पकड़ लिया। कुछ गोतस्कर जंगल की तरफ भाग गये।

उन्होंने बताया कि इनकी पहचान जाहूद, आजद, याकूब, कमालद्दीन के रूप में की गई। उनके कब्जे से आठ बैल व चार बछडे तथा दो गायों को मुक्त करवा कर जयश्री गौशाला के सुपुर्द किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ राजस्थान गोवंश पशु (वध का प्रतिषेध) व अस्थाई प्रवर्तन या निर्यात का विनियमन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

गिरफ्तार आजद उर्फ आजादी व जाहूद मेव थाना नगर से गोतस्करी के मामले में स्थाई वांरटी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू