लाइव न्यूज़ :

India-China Stand-off: सीमा-विवाद के समाधान के लिए भारत-चीन के बीच 13वें दौर की वार्ता आज

By रुस्तम राणा | Updated: October 10, 2021 11:17 IST

कोर कमांडर लेवल की इस वार्ता में दोनों देश पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के साथ लगते क्षेत्र से फौजियों को पूरी तरह से पीछे हटानेको लेकर भी चर्चा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देवार्ता के एजेंडे में पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 या हॉट स्प्रिंग्स से डी-एस्केलेशन हाल ही में चीन की तरफ से दो बार सीमा उल्लघंन की घटनाएं घटीं

भारत-चीन के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए 13 वें दौर की कोर कमांडर स्तरीय वार्ता होगी। सेना से जुड़े सूत्र के मुताबिक दोनों देशों के बीच होने वाली यह वार्ता चीन के मोल्दो में आज सुबह 10:30 से शुरू होनी थी। इससे पहले दोनों देशों के बीच 12वें दौर की बातचीत 31 जुलाई को हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों देश पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के साथ लगते क्षेत्र से फौजियों को पूरी तरह से पीछे हटानेको लेकर भी चर्चा करेंगे। 

सूत्रों के मुताबिक पूर्वी लद्दाख में एलएसी के पास गतिरोध के बाकी स्थानों से सैनिकों को पीछे हटाने के अमल को आगे बढ़ाने के लिए भारत के लद्दाख कोर कमांडर और चीनी दक्षिण शिनजियांग सैन्य जिला कमांडर के बीच यह बैठक चीन के मोल्दो में होगी, जहां वार्ता के एजेंडे में पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 या हॉट स्प्रिंग्स से डी-एस्केलेशन होगा। 

वहीं 13वें दौर की वार्ता से पहले चीन की तरफ से दो बार सीमा उल्लघंन की घटनाएं घटी थीं। ये घटनाएं उत्तराखंड के बाराहोती सेक्टर में और दूसरी अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में घटी थी। गौरतलब है कि इससे पहले दोनों देशों के बीच 12वें दौर की बातचीत 31 जुलाई को हुई थी। 

इस वार्ता के कुछ दिनों बाद दोनों देशों की सेनाओं ने गोगरा में सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी की। अब तक कोर कमांडर-स्तरीय वार्ता के 12वें दौर के अलावा दोनों सेनाओं ने 10 मेजर जनरल स्तर, 55 ब्रिगेडियर स्तर की वार्ता और हॉटलाइन पर 1,450 कॉल भी की जा चुकी हैं। 

टॅग्स :Line of Actual Controlभारतचीनलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह