लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 13,993 नए मामले, 101 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: February 20, 2021 12:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 फरवरी देश में 22 दिनों बाद कोविड-19 के करीब 14,000 नए मामले आने से शनिवार को संक्रमितों की संख्या 1,09,77,387 हो गयी जबकि 1,06,78,048 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 13,993 नए मामले आए तथा संक्रमण से 101 और लोगों की मौत हो गयी।

देश में करीब 22 दिनों के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के 14,000 के आसपास मामले आए हैं। इससे पहले, 29 जनवरी को 18,855 मामले आए थे।

संक्रमण से अब तक 1,06,78,048 लोगों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.27 प्रतिशत हो गयी है और मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1.5 लाख से नीचे है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,43,127 उपचाराधीन मरीज हैं जो कि कुल मामलों का 1.27 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 19 फरवरी तक 21,02,61,480 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 7,86,618 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

देश में संक्रमण से 101 और लोगों की मौत हो गई। इनमें महाराष्ट्र से 44, केरल से 15 और पंजाब से आठ मामले आए।

देश में संक्रमण से अब तक 1,56,212 लोगों की मौत हुई है। इनमें महाराष्ट्र में 51,713, तमिलनाडु में 12,451, कर्नाटक में 12,287, दिल्ली में 10,897, पश्चिम बंगाल में 10,242, उत्तर प्रदेश में 8,712 और आंध्र प्रदेश में 7167 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मरने वालों में 70 प्रतिशत से अधिक लोग अन्य बीमारियों से पीड़ित थे।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो