लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1398 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: April 3, 2021 18:24 IST

Open in App

अमरावती, तीन अप्रैल आंध्र प्रदेश में शनिवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1398 नये मामले सामने आये जो 14 नवंबर के बाद एक दिन में आये सर्वाधिक मामले हैं। इसी दौरान में प्रदेश में नौ मरीजों की मौत हो गयी।

ताजा बुलेटिन के अनुसार अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 9,05,946 हो गयी है । राज्य में अबतक 1.51 करोड़ नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है और संक्रमण दर 5.97 प्रतिशत है।

बुलेटिन के मुताबिक सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 787 मरीज ठीक हुए जिसके साथ ही राज्य में अबतक 8,89,295 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में स्वस्थ होने की दर 98.2 प्रतिशत है। वर्तमान 9,417 मरीज उपचाराधीन हैं।

सरकार के अनुसार नौ और मरीजों की जान चले जाने के बाद अब तक कुल 7,234 लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो