लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 13,956 नए मामले, कई स्थानों पर संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक

By भाषा | Updated: July 18, 2021 19:50 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 18 जुलाई केरल में रविवार को कोविड-19 के 13,956 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 31.60 लाख पहुंच गई है।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि शादी विवाह जैसे समारोहों की वजह से राज्य में संक्रमण के कई केंद्र बनने के संकेत मिले हैं, जहां संक्रमण दर (जांच किये गए नमूनों में संक्रमण की पुष्टि)10 प्रतिशत से अधिक है।

जॉर्ज ने कहा कि जो लोग कार्यक्रम करना चाहते हैं उन्हें कोविड-19 नियमों और पाबंदियों का अनुपालन करते हुए ऐसा करना चाहिए।

राज्य सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य में ऐसे 567 स्थान हैं जहां पर जांच किये गये नमूनों में संक्रमण की पुष्टि 10 प्रतिशत से अधिक लोगों में हुई।

विज्ञप्ति के मुताबिक गत 24 घंटे में 81 संक्रमितों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक महामारी से 15,350 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस अवधि के दौरान 13,613 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 30,20,052 हो गई है।

विज्ञप्ति के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 1,30,553 नमूनों की जांच की गई जिनमें 10.69 प्रतिशत नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई। राज्य में अबतक 2.53 करोड़ नमूनों की जांच की गई है।

राज्य में सबसे अधिक प्रभावित मलाप्पुरम जिला है जहां 2271 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोझिकोड में 1666, एर्णाकुलम में 1555, त्रिशूर में 1486,कोल्लम में 1026 और तिरुवनंतपुरम में 977 नए मामले हैं।

विज्ञप्ति के मुताबिक गत 24 घंटे के दौरान संक्रमित मिले मरीजों में 56 स्वास्थ्य कर्मी हैं। इस समय राज्य में 4,05,176 लोगों को निगरानी में रखा गया है जिनमें से 24,794 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित