लाइव न्यूज़ :

रांची हवाईअड्डे से 24 अप्रैल से आठ मई के बीच 139 ऑक्सीजन टैंकरों का परिवहन हुआ : हवाईअड्डा प्राधिकरण

By भाषा | Updated: May 10, 2021 17:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण ने सोमवार को बताया कि रांची हवाईअड्डे से 24 अप्रैल से आठ मई के बीच भारतीय वायुसेना के 100 विमानों ने ऑक्सीजन के 139 टैंकरों का परिवहन किया है।

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर ने विकराल रूप धारण कर लिया है और कई राज्यों के अस्पतालों में टीकों, ऑक्सीजन, दवाओं और बिस्तरों की कमी है।

प्राधिकरण द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘देश में ऑक्सीजन संकट से निपटने का मिशन रांची के बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर 24 अप्रैल से शुरू हुआ और आठ मई तक भारतीय वायुसेना के 100 विमानों ने ऑक्सीजन के 139 टैंकरों का परिवहन किया।’’

विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय वायुसेना के सी-17, सी-130जे, एएन-32, आईएल-76 और अन्य छोटे विमान जरुरत के अनुसार आवश्यक वस्तुओं के परिवहन में मदद कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में लगातार चार दिनों तक चार लाख से ज्यादा नए मामले आने के बाद सोमवार को देश में संक्रमण के 3,66,161 मामले सामने आए। देश में अभी तक कुल 2,26,62,575 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से और 3,754 लोगों की मौत होने के साथ ही देश में महामारी से मरने वालों की संख्या 2,46,116 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं