लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार के कार्यकाल में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 139 अपराधी

By भाषा | Updated: July 19, 2021 17:34 IST

Open in App

लखनऊ, 19 जुलाई उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में पिछली 20 जून तक पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुल 139 अपराधी मारे गए तथा 3196 घायल हुए। इन कार्रवाइयों में पुलिस के 13 जवानों की भी जान चली गई।

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने सोमवार को बताया कि राज्य सरकार द्वारा अपराध को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति रही है और उसके अब तक के कार्यकाल में संगठित अपराध का सफाया कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि 20 मार्च 2017 से 20 जून 2021 तक की अवधि में कुल 139 अपराधी गिरफ्तारी के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में मारे गये हैं तथा 3196 घायल हुये हैं। इस दौरान पुलिस बल के 13 जवान वीर गति को प्राप्त हुए तथा 1122 पुलिस कर्मी घायल भी हुए हैं।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर पुलिस द्वारा प्रदेश में कुख्यात अपराधियों, विभिन्न प्रकार के माफिया गिरोह और उनके सहयोगियों के विरूद्ध अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही की गयी है।

उन्होंने बताया कि सरकार के चार वर्ष से अधिक के कार्यकाल में गैंगस्टर अधिनियम के तहत कुल 15 अरब 74 करोड़ रूपये से अधिक की अवैध सम्पत्तियों के जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी है। सर्वाधिक कार्यवाही जनवरी 2020 से अब तक की गयी है, जिसके तहत 13 अरब 22 करोड़ रूपये से अधिक की अवैध सम्पत्ति जब्त की गयी है।

अवस्थी ने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में गैंगस्टर अधिनियम के तहत 13700 से अधिक मुकदमे दर्ज किये जा चुके हैं, जिनमें 43 हजार से अधिक अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है।

उन्होंने बताया कि गैंगस्टर अधिनियम में सर्वाधिक कार्यवाही वाराणसी जोन में की गयी है, जहां कुल 420 प्रकरणों में दो अरब, दो करोड़, 29 लाख रूपये से अधिक, गोरखपुर जोन में 208 प्रकरणों में दो अरब, 64 करोड़, 85 लाख रूपये से अधिक तथा बरेली जोन में एक अरब, 84 करोड़, 82 लाख रूपये से अधिक की सम्पत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित