लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोरोना वायरस के 1,389 नए मरीज, नौ और की मौत

By भाषा | Updated: November 2, 2020 13:58 IST

Open in App

भुवनेश्वर, दो नवंबर ओडिशा में सोमवार को कोरोना वायरस के 1,389 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल मामले 2,93,214 पर पहुंच गए । नौ और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या 1,340 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के राज्यपाल गणेशी लाल, उनकी पत्नी और परिवार के पांच अन्य सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वे यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

नए मरीजों में से 798 अलग-अलग पृथक केंद्रों के हैं जबकि 591 मामले संपर्कों का पता लगाने के दौरान मिले।

खुर्दा जिले में सबसे ज्यादा 142 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी जिले का हिस्सा राजधानी भुवनेश्वर है। इसके बाद कटक से 101 और सुंदरगढ़ से 100 मामलों की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ट्विटर पर बताया कि अस्पतालों में इलाज के दौरान कोविड-19 से संक्रमित नौ मरीजों की मौत हो गई।

ओडिशा में 14,257 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 2,77,564 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

राज्य में अब तक 46.5 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई है। रविवार को 43,332 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू