लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 1,385 नए मरीज सामने आए, 14 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 5, 2020 12:46 IST

Open in App

भुवनेश्वर, पांच नवंबर ओडिशा में कोविड-19 के 1,385 नए मरीजों के सामने आने के साथ बृहस्पतिवार को राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,97,274 तक पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस से 14 और लोगों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर ओडिशा में अब तक 1,378 लोगों की जान महामारी में जा चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि 798 नए मामले पृथकवास केंद्रों में सामने आए हैं जबकि 587 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि कोविड-19 मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच के दौरान हुई।

उन्होंने बताया कि खुर्दा जिला जिसमें राजधानी भुवनेश्वर स्थित है वहां पर सबसे अधिक 159 नए मामले सामने आए जबकि कटक में 109 और मयूरभंज में 103 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

अधिकारी ने बताया कि जिन 14 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई है, उनमें खुर्दा-मयूरभंज के तीन-तीन, कटक-सुंदरगढ़ के दो-दो, सुंदरगढ़-नयागढ़-संभलपुर का एक-एक मरीज शामिल है।

उन्होंने बताया कि अब तक 53 संक्रमितों की मौत अन्य बीमारियों से हुई है।

अधिकारी के मुताबिक अब तक खुर्दा में सबसे अधिक 239 लोगों की मौत हुई है जबकि गंजम में 231 और कटक जिले में 115 लोगों ने जान गंवाई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में इस समय 13,770 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 2,82,073 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos