लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 13,834 नए मामले, 95 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 1, 2021 19:02 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, एक अक्टूबर केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 13,834 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 46,94,719 हो गई। राज्य में इसके अलावा महामारी से 95 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 25,182 हो गई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

वीणा जॉर्ज ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,42,499 है, जिसमें से केवल 11.5 प्रतिशत मरीज ही अस्पतालों में भर्ती हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया कि केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 1,05,368 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई।

विज्ञप्ति के अनुसार राज्य के 14 जिलों में से त्रिशूर में सर्वाधिक 1,823 नए मामले सामने आए। इसके बाद एर्णाकुलम में 1,812 और तिरुवनंतपुरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,464 नए मामले सामने आए।

केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 13,767 मरीज संक्रमणमुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 45,26,429 हो गई है। राज्य में कुल 4,40,194 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 17,976 लोग विभिन्न अस्पतालों में पृथक-वास में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू