लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 138 नये मामले, दो मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 2, 2021 13:04 IST

Open in App

ईटानगर, दो अगस्त अरुणाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 138 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 48,260 हो गयी जबकि दो और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 231 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जम्पा ने कहा कि रविवार को अंजॉ और पूर्वी सियांग जिले में कोविड-19 के एक-एक मरीज की मौत हुई। डॉ जम्पा के मुताबिक नये मामलों में कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र से सर्वाधिक 59 नये मामले सामने आए। इसके बाद पश्चिम कामेंग और निचले सुबनसिरी में संक्रमण के 16-16 नये मामले सामने आए।

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,675 हो गयी है। राज्य में अब तक 44,354 लोग इस संक्रमण को मात दे चुके हैं। डॉ जम्पा के मुताबिक संक्रमण की दर 4.21 प्रतिशत है जबकि ठीक होने की दर 91.91 प्रतिशत हो गयी है।

इस बीच, राज्य टीकाकरण अधिकारी (एसएसओ) डॉ दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक कुल 8,55,688 लोग कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे