लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोरोना वायरस के 138 नए मामले

By भाषा | Updated: January 27, 2021 16:48 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 27 जनवरी ओडिशा में बुधवार को कोरोना वायरस के 138 और मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कुल मामले 3,34,667 पहुंच गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 81 नए मामले पृथक केंद्रों से आए हैं जबकि संपर्कों का पता लगाने के दौरान 57 संक्रमित मिले।

सबसे ज्यादा 26 मामले कटक जिले में सामने आए।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। इसलिए मृतक संख्या 1906 पर स्थिर है।

राज्य में 1281 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 3,31,427 लोग मंगलवार तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

कुल 1,77,090 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है जबकि टीकाकरण के दूसरे चरण में 1,73,836 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक बिजय पाणिग्रही ने बताया कि टीकाकरण का दूसरा चरण भुवनेश्वर में बुधवार को शुरू होगा और राज्य के अन्य हिस्सों में 28 जनवरी को शुरू होगा।

नुआपड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल में 27 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी की मंगलवार को मौत हो गई। उन्हें तीन दिन पहले कोविड-19 का टीका लगाया गया था। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि उनकी मौत का संबंध टीके से नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर