लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोरोना वायरस के 1379 नए मरीजों की पुष्टि

By भाषा | Updated: April 11, 2021 15:40 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 11 अप्रैल ओडिशा में रविवार को कोरोना वायरस के 1379 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जो इस साल एक दिन में आने वाले सबसे ज्यादा मामले हैं। इसके बाद कुल मामले 3,49,561 हो गए हैं।

तटीय राज्य में लगातार तीन दिनों से एक हजार से अधिक मामले आ रहे हैं। शुक्रवार को 1282 और शनिवार को 1374 नए मामले आए थे।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रविवार को रिपोर्ट हुए नए मामलों में से 808 पृथक केंद्रों से हैं जबकि 571 संक्रमित संपर्कों का पता लगाने के दौरान मिले।

सुंदरगढ़ जिले में सबसे ज्यादा 317 मामले आए।

शनिवार से किसी भी संक्रमित की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 1926 पर स्थिर है।

ओडिशा में अब 7979 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं, जबकि 3,39,603 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

इस बीच, एक अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में सरकार ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के साथ लगती अपनी सीमा सील कर दी और अंतरराज्यीय सीमा पर गश्त तेज कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच