लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 1374 नए मामले, दो की मौत

By भाषा | Updated: April 10, 2021 17:51 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 10 अप्रैल ओडिशा में शनिवार को कोविड-19 के 1374 नए मरीजों की पुष्टि हुई जो इस साल सबसे ज्यादा हैं, जिसके बाद कुल मामले 3,48,182 हो गए हैं।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोविड-19 से दो लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद मृतक संख्या 1926 पहुंच गई है।

सुंदरगढ़ जिले में सबसे ज्यादा मामले 355 मामले आए।

राज्य में शुक्रवार को 1282 मरीजों की पुष्टि हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की संख्या 7,003 है जबकि 3,39,200 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

कटक में एससीबी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में कोविड-19 के मामले रिपोर्ट होने के बीच, जिला प्रशासन ने संस्थान को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का आदेश दिया है और इसके बाद सभी छात्रों को शनिवार शाम पांच बजे तक छात्रावासों को खाली करने का निर्देश दिया गया है।

परिवार कल्याण निदेशक डॉ बिजय पाणिग्रही ने कहा कि राज्य को दिन में कोविड रोधी टीके की 2.5 लाख खुराकें मिलेंगी लेकिन राज्य ने 25 लाख खुराकों की मांग की थी ताकि बिना किसी रुकावट के टीकाकरण अभियान को जारी रखा जा सके।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ट्विटर पर बताया कि पिछले 70 दिनों में पात्र लोगों को कोरोना वायरस टीके की करीब 40 लाख से ज्यादा खुराकें दी गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे