त्रिपुरा में कोविड-19 के 137 नए मामले
By भाषा | Updated: November 3, 2020 20:25 IST2020-11-03T20:25:57+5:302020-11-03T20:25:57+5:30

त्रिपुरा में कोविड-19 के 137 नए मामले
अगरतला, तीन नवंबर त्रिपुरा में मंगलवार को कम से कम 137 और लोगों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 30,989 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दो और मरीजों की संक्रमण के कारण मौत होने से राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 347 हो गई।
अधिकारी ने बताया कि पश्चिम त्रिपुरा जिला में सबसे अधिक 181 मौतें हुई हैं।
अधिकारी ने कहा कि त्रिपुरा में वर्तमान में 1,324 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 29,295 लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं और 23 मरीज दूसरे राज्यों में चले गए हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक राज्य में कोविड-19 के लिए 4,64,006 नमूनों की जांच हुई है।