सिक्किम में कोविड-19 के 137 नए मामले

By भाषा | Updated: August 24, 2021 18:20 IST2021-08-24T18:20:31+5:302021-08-24T18:20:31+5:30

137 new cases of Kovid-19 in Sikkim | सिक्किम में कोविड-19 के 137 नए मामले

सिक्किम में कोविड-19 के 137 नए मामले

सिक्किम में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 137 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,477 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में मंगलवार को यह जानकारी दी। बुलेटिन में बताया गया कि पश्चिमी सिक्किम जिले में कोविड-19 के 65 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद पूर्वी सिक्किम से 57, दक्षिणी सिक्किम से 14 और उत्तरी सिक्किम जिले से एक मामला सामने आया है। बुलेटिन में बताया गया कि सिक्किम में संक्रमण दर 15 फीसदी है और स्वस्थ होने की दर 93.4 फीसदी है। इस राज्य में 1,548 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 27,281 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या 367 बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 137 new cases of Kovid-19 in Sikkim

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Health Department