लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 137 नए मामले, कुल मामले 41,101 हुए

By भाषा | Updated: March 28, 2021 13:59 IST

Open in App

पुडुचेरी, 28 मार्च पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 137 नए मामले सामने आए, जिससे केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 41,101 हो गए।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 2,020 नमूनों की जांच के बाद 137 नए मामलों का पता चला।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 76 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई।

केंद्रशासित प्रदेश में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 907 है, जिनमें 633 घर में ही पृथक-वास में रखे गए मरीज शामिल हैं। 39,514 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कोई मौत नहीं हुई है और मृतकों की कुल संख्या 680 है।

अब तक 6.65 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।

मृत्यु दर और टीक होने की दर क्रमशः 1.65 प्रतिशत और 96.14 प्रतिशत है।

कुमार ने कहा कि 24,950 स्वास्थ्यकर्मियों और 10,467 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया है जबकि 27,382 आम लोगों को भी टीका लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह