अमरावती/गंगटोक, 16 सितंबर कोविड-19 के आंध्र प्रदेश में 1,367 और सिक्किम में 64 नए मामले सामने आए हैं। दोनों राज्यों की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन से यह जानकारी मिली।
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक 1,248 मरीज संक्रमण मुक्त हुए और 14 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब 14,708 मरीजों का उपचार चल रहा है।
बुलेटिन में बताया गया कि यहां संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 20,34,786 है। अब तक 20,06,034 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 14,044 मरीजों की मौत हुई है।
वहीं सिक्किम में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 64 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30,802 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली।
राज्य में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 379 बनी हुई है। राज्य में 775 मरीजों का उपचार चल रहा है और 29,343 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं 305 मरीज दूसरे राज्यों में चले गए हैं। राज्य में संक्रमण दर 10.7 फीसदी और स्वस्थ होने की दर 96.2 फीसदी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।