लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 13,658 नए मामले, 142 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 30, 2021 19:59 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 30 जून केरल में बुधवार को कोविड-19 के 13,658 नए मामले आये जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,24,165 हो गयी। वहीं, संक्रमण से 142 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 13,235 पर पहुंच गयी। नए संक्रमितों में 67 स्वास्थ्यकर्मी हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कम से कम 11,808 लोग स्वस्थ हुए हैं जिससे ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 28,09,587 हो गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,00,881 है। पिछले 24 घंटे के दौरान 1,40,727 नमूनों की जांच हुई है और संक्रमण दर 9.71 प्रतिशत है। अब तक 2,30,73,669 नमूनों की जांच हुई है।

नए मामलों में मलप्पुरम में सबसे अधिक 1,610 मामले आये हैं। इसके बाद त्रिशूर में 1500 मामले, तिरुवनंतपुरम में 1470 मामले और एर्णाकुलम में 1448 मामले आये हैं। नए मामलों में 69 लोग राज्य में बाहर से आये थे और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये लोगों की जांच के दौरान 12,833 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। विभिन्न जिलों के अस्पतालों में 3,88,903 लोग निगरानी में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो